फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक की फरवरी तक होगी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में खाली चल रहे 91 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 766 सहायिकाओं की फरवरी तक नियुक्ति होगी। इससे पोषाहार वितरण और शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार आएगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आगामी तैयारी शुरू हो गई है। जिला बाल एवं पुष्टाहार विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले में रिक्त चल रहे 91 आंगनबाड़ी और 766 आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए चार दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे। इस समय प्राप्त हुए आवेदनों की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। बताया कि दस्तावेजों की जांच के बाद योग्यता अनुसार ही सूची तैयारी की जाएगी। उन्होंने आवेदन करने वाली महिलाओं से आह्वान किया है कि वह ऐसे व्यक्ति के झांसे में न आएं, जो उनकी नियुक्ति का दावा कर रुपये की मांग करे। नियुक्ति की सभी प्रक्रिया निष्पक्ष होगी और किसी भी तरह की इसमें गड़गड़ी की कोई आशंका नहीं है। इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें