फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भर्ती: आवेदन करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ पूरा

विज्ञापन
विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं दस्तावेजों का सत्याप
विज्ञापन
जिले में होने वाली आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन शनिवार को पूरा हो गया। विकास भवन में यह कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ था। अधिकारियों के अनुसार सत्यापन पूरा होने के बाद अब जल्द ही चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बाल एवं पुष्टाहार विभाग विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी ने बताया कि डीएम श्रुति के आदेश पर टीमें बनाकर विभाग ने यह प्रक्रिया शुरू कराई है। आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया है।
16 ब्लॉकों में आंगनबाड़ी के रिक्त चल रहे 410 पदों पर पिछले दिनों सात हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। पहले दिन शुक्रवार ब्लाॅक खुर्जा, बीबीनगर, बुलंदशहर, शिकारपुर, सिकंदराबाद, ऊंचागांव, डिबाई व पहासू से आवेदन करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था। जबकि शनिवार को ब्लॉक अरनिया, अनूपशहर, दानपुर, गुलावठी, अगौता, लखावटी और जहांगीराबाद से आवेदन करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्यापन का कार्य पूरा होने पर अब चयन समिति के आदेश पर फाइनल मेरिट बनाई जाएगी। उन्होंने दावा किया जल्द ही सभी 410 आंगाबाड़ियों के रिक्त पदों पर पात्र आवेदक महिलाओं की नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें