फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहासू लूटकांड : दिल्ली से एक लुटेरा गिरफ्तार, पांच की तलाश

विज्ञापन
पहासू पुलिस द्वारा बरामद लूट का समान व नकदी। संवाद
विज्ञापन
पहासू थाना क्षेत्र में बीती 15 फरवरी की सुबह पशु व्यापारियों से लूट की वारदात का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पशु व्यापारियों के साथ लूट की वारदात की पटकथा नगर निवासी एक बदमाश ने अलीगढ़ जेल में रची थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जबकि साजिश और रेकी करने वाले दो बदमाशों के अलावा तीन अन्य लुटेरे अभी पकड़ से दूर हैं। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारी जल्द ही वारदात के राजफाश की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


प्रभारी एसएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि गत 15 की सुबह पहासू कस्बा निवासी पशु व्यापारी नदीम अपने दो अन्य साथियों के साथ संभल के थाना जूनावाई क्षेत्र से पशु खरीदने के लिए जा रहे थे। जब वह लोग पहासू के गांव भैयापुर रजवाहे के निकट पहुंचे तो पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार को हथियारों के बल पर रुकवा लिया। इसके बाद दो बदमाशों ने उनसे 14 लाख रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन, कार की चाबी लूट ली। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस की जांच में सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी आमिर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस को शुक्रवार रात आरोपी के सिकंदराबाद में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने सिकंदराबाद पहुंच कर उसकी तलाश की, जानकारी हुई कि आरोपी वहां से गाजियाबाद की ओर भाग निकला है।
विज्ञापन

पुलिस गाजियाबाद पहुंची तो वहां से उसके दिल्ली भागने की सूचना मिलीे। देर रात ही पुलिस ने अभियुक्त को दिल्ली के ओखला मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की रकम में से 2.35 लाख रुपये, एक बाइक, एक केन और एक हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व अलीगढ़ जेल में बंद था। जहां, उसकी मुलाकात कस्बा पहासू निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी व्यक्ति ने कहा था कि जेल से छूटने के बाद वह उससे पहासू में आकर मिले, वह उसे एक बड़ा काम बताएगा।
जेल से छूटने के बाद पिछले करीब एक माह से आमिर पहासू में रह रहा था। जहां उसकी मुलाकात जेल में मिले उक्त व्यक्ति से हुई। उसी व्यक्ति ने बताया था कि कस्बा निवासी नदीम और उसके साथी पशु व्यापारी हैं और कैश लेकर पशु खरीदने के लिए जाते हैं।
इसी के चलते आरोपी आमिर ने उक्त व्यक्ति के साथ लूट की योजना बनाई और अन्य चार साथियों को शामिल किया। इसके बाद 15 फरवरी को वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए और रुपयों का बंटवारा कर लिया था। प्रभारी एसएसपी ने बताया कि जल्द ही अन्य सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कहा कि वारदात का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

पहासू पुलिस द्वारा बरामद लूट का समान व नकदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें