फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महागौरी को लगाया 1008 किलोग्राम हलवे का भोग

विज्ञापन
खुर्जा के श्रीनव दुर्गा शक्ति मंदिर में मां महागौरी के स्वरूप में सजी माता की मूर्ति। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। नव दुर्गा शक्ति मंदिर में सोमवार को माता के आठवें स्वरूप महागौरी का पूजन किया गया। इस अवसर पर माता को लाल रंग की पोशाक धारण कराई गई। साथ ही नारियल व 1008 किलोग्राम हलवे का भोग लगाया गया।
विज्ञापन


मंदिर समिति के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में अष्टमी पूजन धूमधाम के साथ किया गया। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में माता के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। पूरे दिन माता के भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया।
इसमें संजू सिसोदिया समेत अन्य भजन गायिका ने समा बांधा। इसके अलावा अष्टमी के अवसर विभिन्न घरों में कन्या पूजन भी हुआ। कन्याओं को हलवा, चना, नारियल, पूरी अन्य प्रसाद का भोग लगा कर लोगों ने अपने नवरात्र व्रत और पूजन का समापन किया।

खुर्जा के श्रीनव दुर्गा शक्ति मंदिर में मां महागौरी के स्वरूप में सजी माता की मूर्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें