फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गर्व से सिर उठ जाएगा, जब हर घर तिरंगा लहराएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। गांधी रोड स्थित जेएएस इंटर कॉलेज मेरी माटी- मेरा देश और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्कूल के सभी छात्र और एनसीसी कैडेट्स हाथों में झंडा लेकर यात्रा में शामिल रहे और देश भक्ति नारे लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सबसे पहले प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने घर घर तिरंगा, मेरी माटी मेरा देश तथा वीर शहीदों के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया कि सभी छात्रों को अपने देश की माटी व अपने देश व तिरंगा के प्रति मान व सम्मान करना चाहिए। देश के बॉर्डर पर खड़े होकर वीरगति को प्राप्त करने वाले बलिदानियों को हमेशा याद रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त देश कर प्रति प्रेम भावना व मिल जुलकर रहने का संदेश दिया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
यात्रा सुभाष रोड से कबाड़ी बाजार आजाद चौक, नावल्टी रोड, कॉलेज रोड, भगत सिंह चौक, ढोरी मोहल्ला, जेवर अड्डा चौराहा, गांधी रोड से होती हुई स्कूल पर आकर सपंन्न हुई। इस दौरान लाल चंद वर्मा, अशोक आर्य, निरजेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, सुभाष चंद्र, तुषांत पालीवाल, सोनू सिंह, इंद्रपाल सिंह, अनिल कुमार, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने तिरंगा लेकर और एक कतार में होकर नगर में यात्रा निकाली।
विज्ञापन

गर्व से सिर उठ जाएग- जब हर घर तिरंगा लहराएगा, भारत माता की जय, वीर तुम बढ़े चलो, सभी का एक ही मत- हम सब देश भक्त आदि नारे लगाए। इस दौरान प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, संजय कुमार, राजीव, मदन गोपाल शर्मा, राजन, पीयूष कुमार, राकेश कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, अरुण कुमार सिंह, नेहा शर्मा, पारुल शर्मा, सीमा चौधरी, मनवीर सिंह, देवेंद्र जैन, सुनील आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें