फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोहरे के कारण आम्रपाली पहुंची 17 घंटे की देरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। कोहरे के कारण शुक्रवार को कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 17 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। बृहस्पतिवार रात एक बजे के स्थान शुक्रवार शाम पांच बजे स्टेशन पर आई। जिस वजह से यात्रियों को करीब एक दिन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ से चलकर दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस भी सात घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। दोपहर एक बजे आने वाली गोमती एक्सप्रेस शाम आठ बजे स्टेशन पर पहुंची। वहीं प्रयागराज से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस और मालदा से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। कलकत्ता से चंडीगढ़ जाने वाली कालका-हावड़ा मेल साढ़े तीन घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें