फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, भड़के ग्रामीण

Mon, 08 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव भादवा तिनहिया में शरारती तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने जब देखा तो घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गांव भादवा तिनहिया में प्राथमिक पाठशाला में अंबेडकर की मूर्ति लगी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक किसी शरारती तत्व ने शनिवार की रात मूर्ति का हाथ तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीण उस तरफ गए तो अंबेडकर की खंडित मूर्ति देखकर गुस्सा भड़क उठा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह, सीओ विजय प्रकाश, इस्पेक्टर आरके शर्मा टीम के साथ मौके पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया है। मूर्ति खंड़ित होने से ग्रामीणों में रोष है, हालांकि गांव जाटव बाहुल्य होने के चलते ग्रामीणों में तनाव की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन


गांव के गणमान्य लोगों का कहना है कि वह बैठक कर क्षतिग्रस्त मूर्ति को ठीक करा लेंगे। एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह ने बताया कि गांव में अंबेडकर की मूर्ति खंडित होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें