फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: इध्या फ्लोर मिल के आटे में सेलखड़ी, गेहूं और चावल में मिले कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। इध्या फूड इंडिया फ्लोर मिल से लिए गए आटा, गेहूं और चावल का नमूना जांच में असुरक्षित पाया गया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक आटे में सेलखड़ी और गेहूं व चावल में कीड़े पाए गए हैं। नगर की लाल तालाब स्थित मंडी से लिए गए पनीर के दो नमूने भी असुरक्षित पाए गए हैं। कुल 31 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच में छह असुरक्षित और 15 अधोमानक पाए गए हैं।
विज्ञापन

नौ जनवरी 2025 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्याना के गांव बरौली वासुदेवपुर स्थित फ्लोर मिल इध्या फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई की थी। फ्लोर मिल परिसर से 176 कट्टे सेलखड़ी बरामद हुई थी। मौके पर जांच के दौरान पाया था कि सेलखड़ी को आटे में मिलाकर ध्रुव चक्की फ्रेश आटा के नाम से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में आपूर्ति की जा रही थी। टीम ने मौके से सेलखड़ी, आटा, गेहूं और चावल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। सेलखड़ी को सील कर दिया था।
अब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को प्रयोगशाला में हुई नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जांच के दौरान सामने आया है कि गेहूं और चावल में कीड़े पड़े थे। आटे में सेलखड़ी मिली है। मौके से लिए गए सभी नमूने मानव स्वास्थ्य के मानकों के मुताबिक असुरक्षित पाए गए हैं। अब खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने फ्लोर मिल संचालक के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कोर्ट में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लाल तालाब मंडी से लिए गए पनीर के नमूने भी असुरक्षित
दो माह पहले नगर की लाल तालाब सब्जी मंडी स्थित दुकानों से लिए गए पनीर के दो नमूने जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। जांच के दौरान नमूनों में रिफाइंड की पुष्टि हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने अब इनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। पूर्व में भी इन व्यापारियों के नमूने जांच में असुरक्षित पाए गए थे। जिसके चलते अब इनके लाइसेंस रद करने की तैयारी की जा रही है।

31 में से छह असुरक्षित, 15 मिले अधोमानक
फरवरी में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को कुल 31 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें से गेहूं, चावल, आटा, पनीर के दो और सेलखड़ी का एक नमूना असुरक्षित पाया गया है। दूध के तीन, पनीर के दो, घी के चार और बटर का एक नमूना अधोमानक पाया गया है। रिफाइंड ऑयल के एक नमूने समेत कुल चार नमूनों में नियमों की अवहेलना पाई गई है।


इध्या फूड इंडिया फ्लोर मिल से लिए गए आटे, गेहूं और चावल के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। गेहूं और चावल में कीड़े भी मिले हैं। लाल तालाब मंडी से लिए गए पनीर के दो नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। इनके खिलाफ कोर्ट में वाद दायर करने की तैयारी की जा रही है। जिन व्यापारियों के नमूने पहले असुरक्षित पाए गए थे, उनके लाइसेंस भी रद किए जाएंगे। - विनीत कुमार, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें