फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नायब तहसीलदार से धक्का-मुक्की का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर तहसील में मंगलवार दोपहर एक कथित अधिवक्ता पर अपने साथियों के साथ मिलकर राजस्व अधिकारियों पर हमला करने का आरोप है।
विज्ञापन

आरोप है कि अधिवक्ता ने न केवल सरकारी दस्तावेज छीनकर भागने की कोशिश की, बल्कि विरोध करने पर रजिस्ट्रार कानूनगो का गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की। बीच-बचाव करने आए नायब तहसीलदार के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रजिस्ट्रार कानूनगो जानकी प्रसाद ने बताया कि वह मंगलवार को अपने कार्यालय में सरकारी कार्य निपटा रहे थे।
दोपहर करीब 12 बजे प्रीत विहार कॉलोनी निवासी रोबिन सिंह, जो खुद को वकील बताते हैं, अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे।
आरोपी ने एक विचाराधीन वाद की पत्रावली देखने की मांग की। आरोप है कि जैसे ही कानूनगो ने फाइल उसे सौंपी, रोबिन सिंह उसे और तीन-चार अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को लेकर कार्यालय से बाहर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब रजिस्ट्रार कानूनगो ने दस्तावेज ले जाने का विरोध किया, तो आरोपी और उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जानकी प्रसाद का आरोप है कि रोबिन सिंह ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के कक्ष से नायब तहसीलदार ललित नारायण और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें