फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेल का आरोप, मां ने सीओ से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी महिला ने उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की मां ने बताया कि मोहल्ला निवासी युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहलाकर ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अपने साथ के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। इस दौरान आरोपी ने उनकी बेटी की अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनकी पुत्री का लगातार शोषण किया।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें