फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जलभराव से परेशान जरिया आलमपुर गांव के ग्रामीणों का ब्लॉक पर हंगामा

विज्ञापन
ऊंचागांव ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन करते जरिया आलमपुर गांव के ग्रामीण। संवाद 
विज्ञापन
ऊंचागांव। तालाब की सफाई न होने और जलभराव की समस्या को लेकर ऊंचागांव क्षेत्र के गांव जरिया आलमपुर के ग्रामीण सोमवार दोपहर बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए खंड विकास अधिकारी कार्यालय का घेराव किया और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद बीडीओ ने ग्रामीणों के साथ गांव जाकर समस्या का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे जरिया आलमपुर गांव के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार होकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक गेट पर नारेबाजी शुरू की और फिर खंड विकास अधिकारी कार्यालय के अंदर घुसकर बीडीओ का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब की पिछले पांच वर्षों से सफाई नहीं हुई है।
तालाब ओवरफ्लो होने के कारण गांव के मुख्य मार्गों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। इससे दैनिक आवागमन ठप हो गया है। छोटे बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है और पूरे गांव में गंदगी फैल गई है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि सफाई के नाम पर कई बार लाखों रुपये की धनराशि निकाली जा चुकी है लेकिन ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने सफाई नहीं कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि धनराशि निकालने के बाद मोटी रकम अपनी जेब में रख ली गई। पिछले 3 वर्षों से ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन आईजीआरएस पोर्टल पर हर बार फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने लगी हैं।
हंगामे के दौरान खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद बीडीओ अधिकारियों की टीम के साथ जरिया आलमपुर गांव पहुंचे और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने मौके पर कपिल, अंकित, अंकुश, लवकुश, नितिन, शिवम, भवानी सिंह, चंद्रपाल सहित पिंकी देवी, नाधी देवी, सीमा देवी, नंदी देवी, पूनम, सोना, गीता, उषा, सुराज देवी आदि महिलाओं ने भी बीडीओ को समस्या दिखाई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे। बीडीओ मोकम सिंह ने बताया कि तालाब की तत्काल सफाई कराई जाएगी और जलनिकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। साथ ही शिकायतों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें