सिकंदराबाद। नगर के कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को नगर विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्रों के दो गुटों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। बताया कि दानों पक्षों के छात्रों की ओर से विद्यालय के बाहर के लोग भी झगड़े में शामिल थे। इस दौरान दूसरे गुट की ओर से पहले गुट के छात्रों द्वारा फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि फायरिंग करता युवक सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। एएसपी राजकुमार मीना ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद