फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विधायक के नाम व फोटो से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नाम, फोटो और सार्वजनिक पहचान का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट संचालित करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

आरोप है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाए गए इन फर्जी प्रोफाइल और पेजों के माध्यम से भ्रामक जानकारी और फर्जी दस्तावेज प्रसारित किए जा रहे थे। मामले में सिकंदराबाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरव भाटिया ने पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम और सिकंदराबाद कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर विधायक के नाम से फर्जी प्रोफाइल और पेज बनाए गए हैं। इन पेजों से फर्जी सामग्री साझा की जा रही है, जिससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि फर्जी अकाउंट और पेज के माध्यम से विधायक लक्ष्मीराज की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और साइबर क्राइम सेल की टीम ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट को चिह्नित कर प्रोफाइलों के आईपी एड्रेस, डिजिटल फुटप्रिंट और लॉगिन हिस्ट्री खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर फर्जी अकाउंट चलाने वाले और इस षड्यंत्र में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
गौरव भाटिया की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस, साइबर सेल टीम के साथ मिलकर जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दीपक कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें