फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक में ताला डालकर स्टाफ गायब

Mon, 05 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
पैसा निकालने के लिए बैंक पर लगी लाइन। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
करेंसी नहीं आने पर श का सामना न करना पड़े, इसलिए स्टाफ ने इलाहाबाद बैंक की इमलिया शाखा में ताला लगा दिया। इस पर वहां जमा हुए ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


सदर के गांव इमलिया में इलाहाबाद बैंक की ग्रामीण शाखा है। सोमवार को बैंक तय समय पर खुला। उम्मीद थी कि बैंक में कैश पहुंचे जाएगा, मगर सुबह 11 बजे तक कैश नहीं पहुंचा। कैश पहुंचने की गुंजाइश खत्म होने पर बैंक अफसर और कर्मचारियों ने बैंक के गेट पर ताला जड़ दिया। सुबह से कतार में खड़े लोगों के गुस्से से बचने के लिए बैंक स्टाफ घर चला गया।

इसको लेकर ग्रामीणों ने शाखा पर खूब हंगामा भी किया। दोपहर एक बजे तक ग्रामीण बैंक पर डटे रहे। इस दौरान उन्होंने बैंक स्टाफ को खूब बुरा-भला भी कहा। एलडीएम सपताल मेहता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शाखा प्रबंधक ने हेड ऑफिस को सूचना देकर शाखा को बंद कराया है।
विज्ञापन


बैंक में कैश नहीं था। इसलिए वहा हंगामा और मारपीट का खतरा था। एहतियात के तौर बैंक बंद किया गया।

बैंक पर ताला लगाया
स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार को करीब तीन बजे लाइन में खड़े लोगों में से किसी ने बाहर से ताला लगा दिया तथा रफूचक्कर हो गया। लोगों का कहना था कि लंच के बाद अंदर से बैंक का ताला लगा दिया गया तथा बताया गया कि कैश खत्म हो गया। जबकि लोग बाहर लाइन में लगे  हुए थे। बाद में पुलिस ने आकर  ताला तुड़वाया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें