फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते आज सभी डाकघरों रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिलेभर के डाकघरों में शनिवार को सर्वर अपग्रेडेशन व आईटी एप्लीकेशन के नए वर्जन लांच के चलते डाक सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, पार्सल एवं बचत बैंक सेवाओं के काम नहीं होंगे। वहीं, चार अगस्त को सभी डाकघरों में एपीटी एप्लिकेशन लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से चार अगस्त से उन्नत डाक तकनीक (एपीटी) 2.0 नवीनतम सॉफ्टवेयर प्रणाली का शुभारंभ किया जा रहा है। इससे पूर्व जिले के सभी डाकघरों में सॉफ्टेवयर अपडेट का कार्य होना है। इस वजह से एक अगस्त की रात आठ बजे से सभी डाकघर में सभी सार्वजनिक लेनदेन सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसमें स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, पार्सल व बचत बैंक सेवाएं बंद चार अगस्त की सुबह दस बजे तक बंद रहेंगी।
यह अस्थायी निलंबन डाटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन एवं तकनीकी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए किया है। सॉफ्टवेयर अपडेट हो जाने पर उपयोगकर्ताओं का अनुभव और बेहतर हो जाएगा। एपीटी एप्लिकेशन को विशेष रूप से इस उद्देश्य से डिजाइन किया गया है कि यह डाक सेवाओं को स्मार्ट, कुशल और भविष्य के लिए तैयार बना सके।
विज्ञापन


बुलंदशहर डाक मंडल के अधीक्षक जवाहर लाल शर्मा ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर से डाकघरों में डिजिटल लेनदेन, नेट बैंकिंग एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें डाक बुकिंग से लेकर वितरण तक की जानकारी के लिए मोबाइल एप्लिकेशन, क्यूआर कोड आधारित भुगतान प्रणाली और ओटीपी और जीपीएस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें