फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अलीगढ़ वीरांगना ने दो मुकाबले जीतकर मचाया धमाल

विज्ञापन
अनूपशहर में चल रही उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबॉल लीग में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अनूपशहर। परदादा परदादी इंटर कॉलेज में चल रही उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबाल लीग में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को हुए मुकाबलों में अलीगढ़ वीरांगना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों मैच जीत लिए। रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स और शुभम स्मैशर्स ने भी जीत दर्ज कर लीग में अपनी स्थिति मजबूत की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहले मुकाबले में परदादा परदादी बेटियां और अलीगढ़ वीरांगना की टीमें आमने-सामने रहीं। अलीगढ़ की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और बेहतर तालमेल के साथ मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। अंत में अलीगढ़ वीरांगना ने 72-54 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रिपल टैक शक्ति और रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स ने बेहतर रणनीति के साथ खेलते हुए मुकाबला 68-55 से अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में एक बार फिर अलीगढ़ वीरांगना का सामना रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स से हुआ।
अलीगढ़ की टीम ने शानदार तालमेल और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबले में दबदबा बनाए रखा। टीम ने 56-32 से जीत हासिल कर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं एक अन्य मुकाबले में शुभम स्मैशर्स ने ट्रिपल टैक शक्ति को 44-31 से हराया। मैच के दौरान दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन के आयोजन में हो रही लीग में प्रदेश की पांच टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। अब तक हुए मुकाबलों में महिला खिलाड़ियों ने खेल कौशल के साथ टीम भावना और खेल भावना का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. प्रमिला सुसरला, उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एग्जोलटा इंडिया व विशिष्ट अतिथि उनके पति डॉ. अनुराग गुप्ता रहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सपना वर्मा, प्रशांत सिंह और प्रधानाचार्य केके शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें