फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से अलीम खान और गजेंद्र सिंह तीसरी बार ठोकेंगे ताल

Thu, 05 Jan 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों को विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा सुप्रीमो ने उम्मीदवारों को सियासी पिच पर परखने के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाने से पहले विधानसभा प्रभारी बनाकर क्षेत्रों में उतार दिया था।

बुलंदशहर सदर क्षेत्र में हाजी अलीम खान सदर के प्रभारी थे। वह दो बार से सिटिंग एमएलए भी हैं। तीसरी बार भी बसपा ने हाजी अलीम खान को प्रत्याशी बनाया है। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हाजी इमरान को बसपा सुप्रीमो ने विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


 सिकंदराबाद में दलित और मुस्लिम गठजोड़ मजबूत होने के कारण हाजी इमरान को ये अहम जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि हाजी इमरान सियासी बिसात पर नया चेहरा हैं। स्याना विधानसभा सीट पर दिलनवाज खान को बसपा ने प्रत्याशी बनाया है। विधायक दिलनवाज खां कांग्रेस पार्टी छोड़कर हाल ही में बसपा में शामिल हुए थे।

दिलनवाज सियासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अनूपशहर विधानसभा प्रभारी और पार्टी विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह पर बहन जी ने तीसरी बार भी विश्वास जताया है। उनको तीसरी बार भी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। शिकारपुर विधानसभा सीट पर मुकुल उपाध्याय बसपा का चेहरा होंगे।

मुकुल उपाध्याय बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय के भाई हैं। मुकुल उपाध्याय पिछले लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से चुनाव लड़े थे। खुर्जा विधानसभा सीट पर बसपा ने अर्जुन सिंह को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


अर्जुन सिंह खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भी रहे हैं। डिबाई विधानसभा सीट पर बसपा ने देवेंद्र भारद्वाज को पार्टी विधानसभा चुनाव में उतार चुनाव बिसात पर चाल चल दी हैं। बसपा जिलाध्यक्ष सतीश सागर का कहना है कि पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें