फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब नौ तक भरें आयुर्वेद और यूनानी पाठ्यक्रम के परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से आयुर्वेद व यूनानी पाठ्यक्रम के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं को अब नौ नवंबर तक का समय दिया है। विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम मौका होगा।
विज्ञापन

वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के निदेशक वैद्य गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि सीसीएसयू ने बीएएमएस (आयुर्वेद) चतुर्थ वर्ष (2020-21) एवं बीएमएस (यूनानी) चतुर्थ वर्ष (2020-21) पाठ्यक्रम की मुख्य एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की पूरक परीक्षा फार्म भरने के लिए 30 अक्तूबर तक का समय दिया था।
अब सीसीएसयू ने परीक्षा फार्म भरने से वंचित छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है। इसके तहत ऐसे विद्यार्थी अपना ऑनलाइन फार्म सीसीएसयू की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर भर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा फार्म नौ नवंबर तक भरे जाएंगे। इसके बाद फार्म को संबंधित महाविद्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। वहीं, महाविद्यालय द्वारा परीक्षा फार्म को विश्वविद्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें