फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान स्वाभिमान रैली में आज हुंकार भरेंगे छोटे चौधरी

Mon, 05 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
अज‌ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह सोमवार को किसान स्वाभिमान रैली में हुंकार भरेंगे। छोटे चौधरी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रणनीति का खुलासा भी रैली में कर सकते हैं। इसके अलावा किसानों की समस्याओं और बेरोजगार युवाओं को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी छोटे चौधरी के तीखे प्रहार देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन



जहांगीराबाद में सोमवार को किसान स्वाभिमान रैली का आयोजन हो रहा है। रैली में मुख्य रूप से रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह मौजूद रहेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले छोटे चौधरी की यह पहली बड़ी रैली है।

रैली को सफल बनाने के लिए वेस्ट यूपी के संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान पिछले पांच दिनों से जनपद में डेरा जमाए हुए हैं। रैली में कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान गांव-गांव जाकर किया जा रहा है। राजकुमार सांगवान का कहना है कि जहांगीराबाद की रैली आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम साबित होगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि रालोद अध्यक्ष की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में काफी उत्साह है। युवा नेता डॉ. कुंवरवीर चौधरी का कहना है कि जहांगीराबाद की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में करीब 20 से 30 हजार लोगों के जुटने की संभावना है।

दूसरे दलों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं रालोद मुखिया
वेस्ट यूपी में रालोद का जाट वोटों पर काफी प्रभाव है। वेस्ट यूपी की 90 फीसदी विधानसभा सीटों पर जाट मतदाता काफी अहम हैं। जनपद में करीब साढ़े तीन लाख जाट मतदाता हैं। प्रत्येक विधानसभा पर 40 से 50 हजार जाट मतदाता हैं, जिन पर रालोद का प्रभाव माना जाता है।

अनूपशहर विधानसभा में सबसे अधिक 55 हजार जाट मतदाता हैं तो स्याना में यह संख्या 43 हजार है। शिकारपुर में करीब 50 हजार, खुर्जा में 40 हजार, बुलंदशहर में करीब 50 हजार, सिकंदराबाद में करीब 35 हजार और डिबाई में करीब 25 हजार जाट मतदाता हैं। यह मतदाता किसी भी पार्टी का गणित बनाने और बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं।

रैली में 25 हजार तक जुट सकती है भीड़
बुलंदशहर/जहांगीरपुर। विधानसभा चुनाव 2017 से पहले चौधरी अजित सिंह की रैली काफी अहम मानी जा रही है। रैली में करीब 25 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जिलेभर से करीब 250 बसें रैली के लिए पहुंचेगी। सभी विधानसभा सीटों से पार्टी के टिकट दावेदारों ने रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

राजकुमार सांगवान ने बताया कि रविवार को क्षेत्र के गांव गोठनी, सहायपुर, भुन्ना जाटान, उदयपुर, सारंगपुर समेत दर्जन भर से ज्यादा गांवों में जनसंपर्क किया गया। खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर चौधरी ने बताया कि रैली में जाने के लिए 15 बसें तैयार हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने रैली के लिए 110 बसें लगाई हैं, जबकि कुंवर वीर सिंह ने 32 बसें और पंकज प्रधान ने 47 बसें लगाई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें