बुलंदशहर में बृहस्पतिवार सुबह छाया कोहरा।
- फोटो : संवाद
बुलंदशहर। लगातार कूड़ा जलने और अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर का प्रदूषण स्तर फिर 274 तक पहुंच गया है। ऐसे में सरकारी चिकित्सालयों में अस्थमा और सांस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को सरकारी चिकित्सालयों में 116 अस्थमा के और 224 सांस के मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें करीब 37 को ऑक्सीजन लगाई गई। शेष को प्राथमिक उपचार करने के बाद दवा देकर घर भेज दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण भी एक्यूआई में बढ़ोत्तरी हो जाती है। सभी विभागों को इससे बचाव को लेकर निर्देश देकर समय-समय पर कार्यों की समीक्षा की जा रही है। संवाद