फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 42वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अगौता बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
42वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अति​थि। स्रोत : ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों की शनिवार को यमुनापुरम स्टेडियम में 42वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें परिषदीय स्कूलों के ब्लॉक स्तर पर जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अगौता ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन बना तो पहासू ब्लॉक उपविजेता रहा। सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

42वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा रहे। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने गुब्बारों से बंधा बैनर आकाश में छोड़कर मार्च पास्ट का शुभारंभ किया।
मार्च पास्ट में सभी 16 ब्लॉक क्षेत्रों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने कदमताल के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद मशाल दौड़ का आयोजन कर खिलाड़ियों को निष्ठा एवं खेल भावना की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण मानसिक व शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने में ग्रामीण प्रतिभाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि खेल जीवन में संघर्ष करना, गिरकर पुनः उठना तथा निरंतर आगे बढ़ना सिखाता हैं।
कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

42वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अतिथि। स्रोत : शिक्षा विभाग

42वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अतिथि। स्रोत : शिक्षा विभाग

42वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अतिथि। स्रोत : शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें