अहार क्षेत्र के गांव मोहरसा में ट्रेनिंग पूरी कर पहुंचा अग्निवीर सोनू लोधी। संवाद
अहार। गांव मोहरसा में शनिवार ट्रेनिंग के बाद अग्निवीर सोनू लोधी अपने गांव आए तो ग्रामीणों ने उनकी यात्रा निकाली और स्वागत किया। अग्निवीर के घर पर दोस्तों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घर पर बहन रीनू ने उनकी आरती उतारी।
उसके बाद एक रिश्तेदार ने उसके गले में नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। पिता दिनेश लोधी ने बताया कि डीजे के साथ गांव के मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली गई। यह मां चामुंडा देवी मंदिर पर पहुंची। वहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
उसके बाद गेट मार्ग से होते हुए वापस यात्रा घर पहुंची। इस दौरान चंद्रवीर सिंह, हेतराम, मोहित, अमर सिंह, राजकुमार और गौरव कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।