फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबस्टेशन नहीं बनाने पर किया हंगामा

Thu, 22 Sep 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झाझर में सबस्टेशन नहीं बनने से खफा ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में हंगामा काटा। ट्रैक्टर-ट्रॉली से बुधवार को ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम प्रशासन से मिले। एडीएम के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन



झाझर के ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीण हाथ में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि 30 जुलाई 2015 को पावर कारपोरेशन के अधिकारी के पत्र के क्रम में झाझर में बिजली उपकेंद्र के लिए 1500 वर्ग मीटर जमीन आरक्षित की गई थी।

भूखंड की पैमाइश हो चुकी है। भूखंड का भराव भी करवा दिया गया है। बिजली उपकेंद्र की स्थापना के लिए शासन से फंड आ चुका है। स्वीकृति मिल चुकी है। पावर कारपोरेशन ने टेंडर कर दिया है। इतना ही नहीं पावर कारपोरेशन के अफसरों ने पिछले दिनों उद्घाटन कर रस्म भी पूरी कर दी।
विज्ञापन


इतना सब कुछ होने के बाद भी पावर कारपोरेशन के अधिकारी उपकेंद्र को बनवाना नहीं चाहते, जबकि उपकेंद्र झाझर के लिए आवंटित हुआ है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एडीएम प्रशासन ने किसानों को बिजली उपकेंद्र झाझर में बनवाने का आश्वासन दिया, इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान प्रधान बस्सो बेगम, मुख्तियार, धनेश अहमद, बल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें