फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और रालोद सड़क पर

Tue, 22 Nov 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
dharna - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस और रालोद कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। धरना प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को सौंपा।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने मलका पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन मंत्री सुरेंद्र कश्यप , जिलाध्यक्ष पंडित सुभाष गांधी , शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर , जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा ,  मीडिया प्रभारी सच्चिदानंद गौडृ, चौ. श्यौपाल सिंह ने केंद्र सरकार के फैसले को गलत करार दिया।

इस दौरान पद्मा कुलश्रेष्ठ, शाकीरा खान, डॉ. इदरीश, कैफी फैसल, अली मौ. खान, देवरंजन नागर्र, यशवंत वाल्मीकि, सलाम खान, नाफे अंसारी, राहुल गोविल, सुधीर त्योगी, फाईम अहमद, राकेश चौधरी, आदेश मुदगल, एमजी गोस्वामी, कल्याण सिंह, कुंदन लाल और गुड्डू प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में कालाआम चौराहे पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे कलक्ट्रेट पहुंचे। रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने किसनों की दिक्कतें गिनाईं । रालोद कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में युवा रालोद के प्रदेश महासचिव डॉ. कुंवरवीर सिंह, सुधीर चौधरी, नावेद मियां, डॉ. यतेन्द्र, सुधीर चौधरी, खलील भारती, उमेश, उपेन्द्र सिरोही, अब्दुल सलाम सैफी, अजब सिंह कपासिया, सुशील गुर्जर रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें