फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिली अनुपस्थित, रोका वेतन

सार

निरीक्षण में पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिली अनुपस्थित, रोका वेतनबुलंदशहर।बाल एवं पुष्टाहार विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी ने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान इन सभी को आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निरीक्षण में पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिली अनुपस्थित, रोका वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बाल एवं पुष्टाहार विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी ने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चार गांव की आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अनुपस्थित पाई गई। इस पर इन सभी के वेतन पर आगामी निर्देश तक रोक लगाते हुए इस तरह की लापरवाही को बर्दास्त न करने की चेतावनी दी है।
बाल एवं पुष्टाहार विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी ने बुलंदशहर ब्लॉक के गांव चावली, नीमखेड़ा, मामनकलां और ग्यासपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण दौरान चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक सहायिका अनुपस्थित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान इन सभी को आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाया गया। मौके पर ही इन सभी के वेतन पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का प्रतिदिन सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संचालन करने के साथ-साथ पोषाहार का समय पर वितरण करने और बच्चों को दी जाने वाली प्री-स्कूल शिक्षा जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के निरीक्षण जारी रहेंगे। किसी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र से अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें