फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल के बाद अब सस्ते आलू के लगेंगे काउंटर

Tue, 30 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बाजार में बिकता आलू। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने उचित दरों पर खाद्यान उपलब्ध करवाने को एक और कदम बढ़ाया है।  प्रशासन ने दाल के बाद अब आलू को भी सस्ते दाम पर बेचने की कवायद शुरू की है। इतना ही नहीं मंडी सचिव सस्ती दालों के काउंटर को भी बढ़ाएंगे। एडीएम फाइनेंस ब्रजेश कुमार ने मंगलवार को अफसरों की बैठक में यह निर्देश दिए है।
विज्ञापन


बता दें कि जिला प्रशासन के निर्देश पर मंडी फतेहगंज के पास पहले से ही सस्ती दाल का काउंटर लगा हुआ है। एक और सस्ती दाल का काउंटर जिला पूर्ति विभाग द्वारा लगाया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि एडीएम फाइनेंस ने मंडी सचिव को आदेश जारी किया है कि लोगा को सस्ता आलू उपलब्ध करवाने के लिए नगर में पांच काउंटर लगाए जाएं।

एडीएम ने जिले की सभी मंडियों के सचिव को आदेश दिया है कि जिन व्यापारियों ने दाल, आलू और अन्य खाद्यान का लाइसेंस में निर्धारित माल से अधिक स्टॉक कर रखा है, उनकी जांच कर उन पर धारा 3/7 के तहत कार्रवाई करें। मंडी सचिव ने सस्ता आलू उपलब्ध करवाने के लिए काउंटर लगवाने के लिए जगह चिंहित कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें