जहांगीराबाद में सालाना उर्स में हुए कार्यक्रम के दौरान बाबा बेफिक्र शाह की मजार पर चादरपोशी करत
जहांगीराबाद। बाबा बेफिक्र शाह की मजार पर सोमवार देर रात सालाना उर्स में पहले ही दिन भारी भीड़ उमड़ी। पालिकाध्यक्ष किशनपाल लोधी ने बाबा की मजार पर चादरपोशी कर क्षेत्र में अमन-शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी। कहा कि उर्स जैसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन लोगों के बीच प्रेम, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। जहांगीराबाद की यह परंपरा क्षेत्र को एकता और मेलजोल का मजबूत संदेश देती है।
देर रात तक चलने वाले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बाबा बेफिक्र शाह की मजार पर हाजिरी लगाई और परिवार व क्षेत्र की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दरगाह के सज्जादानशी सूफी सकलेन हसन मिया ने की तथा संचालन डॉ. रव्वानी ने किया। इस दौरान सभासद सुल्तान अंसारी, रिज़वान बंटी, गौरव सिसोदिया, पूर्व सभासद हरीश सिसोदिया, विनय अग्रवाल, संजय लोधी, याकूब मलिक, राजीव खदाना, शेख नसीर, मददन खां, सईद अब्बासी आदि शामिल रहे। संवाद