भ्रष्टाचार को विरोध में तहसील में धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं के खिलाफ बुधवार को लेखपालों और संग्रह अमीनों ने नारेबाजी की। इससे तहसील परिसर में तनातनी का माहौल पैदा हो गया। इस पर अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप लगाया और समर्थन जुटाकर आर-पार की लड़ाई का एलान किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गर्ग और सचिव प्रदीप लोधी का कहना है कि तहसील में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा था। एसडीएम हरीशंकर के उकसाने पर लेखपाल और अमीनों आदि राजस्वकर्मियों ने अधिवक्ताओं के नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
इस घटना पर सीओ चितरंजन चौहान भी मय कोतवाली पुलिसबल को लेकर मौके पर पहुंचे। बाद में भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी ने भी अधिवक्ताओं को समर्थन दिया । इस मौके पर देवेंद्र मलिक, संजीव त्यागी, राजेन्द्र लोधी, विवेक राठी, झम्मन सिंह, रामकुमार वर्मा, राकेश, सेवकराम, छत्रपाल लोधी आदि मौजूद रहे।