हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव सीतादेई निवासी अधिवक्ता नितिन कुमार ने गांव के कुछ लोगों पर गांव स्थित दुकान दुकान से सामान लेने जाते समय उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नितिन कुमार ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह गांव स्थित दुकान से सामान लेने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में उनके गांव के ही विशाल, अमित और संदीप ने उन्हें रोककर गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर विशाल, अमित व संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।