फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 250 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को जारी होगी प्रतिकूल प्रवृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन करने में शिक्षकों ने लापरवाही बरती है। ऐसे करीब 250 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि शिक्षण सत्र 2025-26 में जिले के सभी 1862 स्कूलों को नवीन बच्चों का नामांकन करने के लिए लक्ष्य जारी किया गया था। समय-समय पर शिक्षकों को जारी लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए। जब स्कूलों में हुए नामांकन का पता किया तो करीब 250 ऐसे स्कूल ऐसे पाए गए जहां पर शिक्षक लक्ष्य के अनुरूप बच्चों का नामांकन नहीं कर पाए। इन स्कूलों में कहीं पांच तो कहीं पर 10 बच्चों का भी नामांकन नहीं हो सका। इस पर अब इन स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें