बुलंदशहर। आईपी कॉलेज प्रथम परिसर में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश के लिए अब एक और मौका दिया गया है। अब छात्र 15 फरवरी तक दाखिला ले सकते हैं। इससे पहले 31 जनवरी तक का समय दिया गया था। इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक डा. पूनम पालीवाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अध्ययन केंद्र पर बीए, बीकॉम,एमए व एमकॉम के अतिरिक्त विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी प्रवेश ले सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। संवाद