फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन बेखबर : न चेहरे पर मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग

विज्ञापन
स्याना बस अड्डे के पास बिना मास्क के ई-रिक्शा में बैठकर जाते युवा। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
प्रशासन बेखबर : न चेहरे पर मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के किसी भी चौराहे पर आप खड़े हो जाइए, किसी भी बाजार में पहुंच जाइए, बिना मास्क के लोगों अच्छी खासी संख्या में नजर आ जाएंगे। न तो लोगों को प्रशासन का डर है और न ही कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा। अधिकारी भी नियम को लागू करवाने में लापरवाह नजर आ रहे हैं।
कोरोना वायरस के बचाव के लिए सरकार ने दो गज की दूरी और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने को कहा है। शुरू में शासन प्रशासन की सख्ती रही तो सभी मास्क लगाए नजर आते थे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी होता था। लेकिन, अब हालात यह है कि नगर के कई ऐसे इलाके है जहां न तो दुकानदार मास्क लगाते है और न ही उनके पास आने वाले ग्राहक मास्क लगाकर आ रहे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने बाजार व सड़कों बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को अपने कैमरे में कैद किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल रोड, दोपहर 2.30 बजे
जिला अस्पताल रोड पर दोपहर करीब ढाई बजे अमर उजाला की टीम ने दर्जनों लोगों को बिना मास्क लगाए सड़क पर घूमते हुए देखा। इस दौरान अस्पताल के निकट कुछ लोग फल विक्रेता से बिना मास्क लगाए ही फल खरीदते नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था।
धमैड़ा अड्डा, दोपहर 2.50 बजे
दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर अमर उजाला की टीम धमैड़ा बस अड्डा के निकट पहुंची। जहां, कु छ लोग एक नूडल्स के ठेले पर खड़े हुए नजर आए। यह लोग बिना मास्क लगाए और बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए वहां चाउमीन का मजा लेे रहे थे। इन्हें न पुलिस का डर था और न ही संक्रमण की चिंता थी।
काली नदी रोड, दोपहर 3.15 बजे
दोपहर करीब तीन बजकर 15 मिनट पर काली नदी रोड पर लोग बिना मास्क लगाए घूमते नजर आए। इस दौरान दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दी। जबकि, यहां से चंद कदमों की दूरी पर ही चौकी और करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर कोतवाली स्थित है।
स्याना बस स्टैंड के निकट, दोपहर 3.30 बजे
दोपहर करीब 3.30 बजे स्याना बस स्टैंड के निकट भी लोग बिना मास्क लगाए बाइक चलाते, रेहड़ी लगाते और इधर-उधर घूमते हुए नजर आए। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे थे।
अस्पताल रोड, शाम 4 बजे
शहर के अस्पताल रोड पर भी सोशल डिस्टेंसिंग और नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। यहां भी लोग बिना मास्क के घूमते व खरीददारी करते हुए नजर आए। जबकि, इस रोड से अधिकारियों का आवागमन होता है। लेकिन, लोगों को नियमों के उल्लंघन पर कोई नहीं टोकता।
विज्ञापन

मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को निर्देश दिए जा चुके है कि बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाए और मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई की जाए। - अभय कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें