फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सामान जब्त

विज्ञापन
डिबाई में चले अ​तिक्रमण अ​भियान में शामिल अ​धिकारी व पुलिस। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
डिबाई। दिवाली के त्योहार और बाजारों में लगने वाले जाम को देखते हुए सोमवार दोपहर बाद नगर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पैंठ चौराहे से होली गेट, बाटा गली, बजाजा, घंटाघर बड़ा बाजार होते हुए महादेव चौराहे तक अभियान चलाया गया। अधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर नाले से आगे रखे बेंच, तिरपाल और अन्य सामान जब्त कर लिया।
अभियान के दौरान एसडीएम रविकांत चौबे, सीओ मधुप सिंह, कोतवाली निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह और नगर पालिका के ईओ अरविंद कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
अधिकारियों की टीम को बाजार में देखकर कई दुकानदार आनन-फानन में दुकानों के बाहर रखा सामान समेटने लगे। वहीं, पालिका कर्मचारियों ने सड़क और नाले के ऊपर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

एसडीएम रविकांत चौबे ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से निर्धारित सीमा में ही सामान रखने की अपील की। वहीं, सीओ मधुप सिंह ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर बाजारों में भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

पैंठ चौराहे और महादेव चौराहे से बाजार की ओर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जाम से राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें