फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिवाली के लिए 16 से शुरू होगा अतिरिक्त बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली में इस बार भी दिल्ली रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ 16 अक्तूबर से अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। सभी बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। साथ ही दिवाली पर सभी के अवकाश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

दिवाली पर दूर-दराज रहने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए एआरएम ने अतिरिक्त बसों का संचालन करने के साथ सभी बसों के फेरे बढ़ाने के लिए कार्य योजना तैयार की है।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि दिवाली से पूर्व डिपो की बसों का संचालन बढ़ा दिया जाएगा। साथ ही फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को निगम की बसों में सफर कराया जा सके। सर्वाधिक बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जाएगा। एआरएम ने सभी चालक-परिचालकों को संचालन के दौरान लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें