फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एसडीओ की रिपोर्ट पर होगी जेई के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भोपुरा स्थित कृष्णा विहार कूटी में विभागीय केबल चोरी के मामले में जांच कमेटी शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। अधिकारिक सूत्राें का कहना है कि रिपोर्ट जेई के खिलाफ है और कार्रवाई होना लगभग तय है। ऊर्जा निगम जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि केबल चोरी मामले में जांच समिति बनाते हुए एसडीओ नवनीत पांडे और बृजमोहन दूबे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। दोनों अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। समिति की अंतिम रिपोर्ट देने बाद यदि जांच रिपोर्ट में जेई दोषी पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कृष्णा विहार कुटी में विद्युत कार्य प्रभावित न हो इसके लिए निगम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए कर्मियों की जगह लाइनमैन इकरामुदिन, पेट्रॉलमैन राजू, लाइनमैन राम सैनी समेत तीन संविदाकर्मियों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें