फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पत्नी और सास से परेशान युवक ने थाने में की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। पत्नी और सास पर उत्पीड़न तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने बृहस्पतिवार को थाने में आत्मदाह की कोशिश की। युवक ने थाना परिसर में अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया।
विज्ञापन


मूलरूप से गोवर्धन मथुरा निवासी कपिल शर्मा बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे अपने बेटे और बेटी को लेकर थाने पहुंचा। बच्चों को अपने से अलग कर कपिल ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया और माचिस से आग लगाने की कोशिश की। थाने में मौके पर मौजूद एक सिपाही ने तत्काल उसके हाथ से माचिस छीन ली और उसे काबू कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कपिल का कहना है कि उसने करीब दस वर्ष पहले दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बच्चे भी हैं। वह ग्रेटर नोएडा में रहकर काम करता था, लेकिन करीब चार माह पहले पत्नी उसे मुरादनगर की जीतपुर कॉलोनी में ले आई, जहां वे किराये के मकान में रह रहे हैं। आरोप है कि उसकी सास और पत्नी उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही हैं। किसी कार्यक्रम में उसका धर्म परिवर्तन कराया जाएगा। आरोप लगाया कि उसकी कमाई भी सास अपने पास रख लेती है। धर्म परिवर्तन से इन्कार करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि उसने दो दिन पहले भी जिला पंचायत मार्केट स्थित पुलिस चौकी पर शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें