फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में घोटाला, कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में अनियमितता पर 14 ग्राम सचिवों के वेतन रोके
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत शौचालय निर्माण का कार्य काफी समय पहले पूरा किया जा चुका है। बावजूद इसके अब भी शौचालय निर्माण में अनियमितताएं बरतने के साथ लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर 14 ग्राम सचिवों का वेतन रोक दिया गया है। सीडीओ के आदेश पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की है।
जनपद में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत 2.70 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। जब से शौचालयों का निर्माण शुरू हुआ, तब से लेकर अब तक शौचालय निर्माण में अनियमितताएं बरतने सहित तरह-तरह के आरोप सामने आते रहे हैं। पूर्व में विभागीय अधिकारियों ने शौचालय निर्माण का कार्य पूरा होने का दावा किया था। बावजूद इसके अब भी अनियमितताएं कम नहीं हुई। इस पर विभाग ने ब्लॉकवार जांच कर लापरवाह ग्राम सचिवों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है। अभी तब ब्लॉक जहांगीराबाद में छह और बुलंदशहर में आठ ग्राम सचिव ऐसे सामने आए हैं, जिन्होंने शौचालय निर्माण में अनियमितता बरती है। उन्होंने शौचालय की फोटो आदि जरूरी जानकारी भी शासन की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की है। ऐसे सभी 14 लापरवाह ग्राम सचिवों के वेतन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

359 शौचालय में पाई गई अनियमितताएं
विभागीय जांच में जहांगीराबाद और बुलंदशहर ब्लॉक के 359 शौचालयों के निर्माण में अनियमितताएं पाई गई हैं। बुलंदशहर के नौ गांवों के 267 शौचालयों और जहांगीराबाद ब्लॉक के 13 गांवों के 90 शौचालय शामिल हैं। इन सभी की अनियमितताओं को दूर करने के लिए सभी ग्राम सचिवों को चार दिन का समय दिया गया है।
इन ग्राम सचिवों का रोका है वेतन
जहांगीराबाद ब्लॉक के गांव बामनपुर ताल्लुका, गुलावली और जुगसाना कला के ग्राम सचिव गौरव कुमार, जाडौल के अमित मलिक, जहांगीराबाद देहात और भोपुर के रोशनलाल, जसर, पूठा, रूठा और सहिबाबाद उर्फ ककरई के मुकेश कुमार राघव, कोड़ा शमशाबाद और इलना के रेशमपाल सिंह और सीकरी ग्राम पंचायत के ग्राम सचिव अमरेश कुमार का वेतन रोका गया है। इसी तरह ब्लॉक बुलंदशहर के गांव हजरतपुर समसपुर के ग्राम सचिव सत्यपाल सिंह, जापतपुर के निपेंद्र कुमार, कौलसेना और अच्छेजा घाट के मनमोहन, काहिरा के जिततेंद्र कुमार, उटरावली के मनोज कुमार शर्मा, चिरचिटा के तेजप्रताप सिंह, बहलीमपुरा की ग्राम सचिव कुमारी तनुजा सिंह और गाम पंचायत कुदैना से ग्राम सचिव अतुत कुमार का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

कोट
शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने के आरोप में जहांगीराबाद और बुलंदशहर ब्लॉक के 14 ग्राम सचिवों के वेतन पर रोक लगा दी है। आगामी आदेश तक उनका वेतन जारी नहीं होगा। जनपद के अन्य ब्लॉकों में भी जांच जारी है। लापरवाह ग्राम सचिवों को चिन्हित करने का काम अंतिम चरण में है। - नंदलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें