फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दो सुपरवाइजर निलंबित, 12 का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर दो सुपरवाइजर निलंबित, 12 का रोका वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर उन्होंने दो बीएलओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित होने पर 12 के वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, लापरवाही पर बीएलओ को हटाने के निर्देश देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सदर तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जबकि, दो दिन पूर्व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम न कराने पर डीआईओएस को भी नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। तीन मतदान केंद्रों पर बनाए गए 27 बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बूथाें पर उपस्थित सुपरवाइजर और बीएलओ से मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन करते हुए सही मोबाइल नंबर सहित सूची बनाए जाने और लंबे समय से बाहर रह रहे मतदाताओें की एएसडी की सूची बनाने की जानकारी ली। इस दौरान मुस्लिम इंटर कालेज स्थित मतदान केंद्र पर उपस्थित सुपरवाइजर ने बताया कि क्षेत्र के दो बीएलओ द्वारा काम न करने पर सत्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। तहसीलदार को भी इस बारे में बताया, लेकिन बीएलओ नहीं बदले गए। इस बात पर नाराजगी जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसीलदार सदर को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। उधर, कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन नामावली और मतदाताओं मे जागरूकता जाने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में 12 सुपरवाइजर अनुपस्थित मिले। जिससे नाराज होकर 12 सुपरवाइजर के वेतन रेाकने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए। वहीं, प्रतिदिन डाटा एकत्र कर उपलब्ध कराने और डाटा फीड कार्य मे दो सुपरवाइजर की लापरवाही सामने आई। जिसको लेकर दोनो सुपरवाइजर को निलंबित करने के निर्देश एसडीएम सदर को दिए। बैठक मे सीडीओ अभिषेक पांडेय, एडीएम मनोज कुमार सिंघल, एडीएम रवींद्र कुमार, एडीएम जे उमेश चंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें