फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण न करने पर तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों का निस्तारण न करने पर तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत तीन अधिकारियों ने लंबे समय से मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज 10 शिकायतों का निस्तारण नहीं किया। इसका पता चलने पर डीएम रविंद्र कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई है। बीएसए ने इन तीनों अधिकारियों को बृहस्पतिवार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को जिम्मेदारी दी जाती है। कार्यालय में तैनात तीन अधिकारी 10 शिकायतों को लंबे समय से दबाए बैठे थे। डीएम रविंद्र कुमार को जब इसका पता चला तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर तीनों अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए भविष्य में इस तरह की कोतवाली न बरतने की चेतावनी दी है। बीएसए ने बताया कि एबीएसए खुर्जा हरिकिशोर सिंह ने दो, वरिष्ठ सहायक पवन सिंह ने तीन और कनिष्ठ सहायक रोहताश सिंह ने पांच शिकायतों का निस्तारण नहीं किया था। उन्होंने अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को भी चेतावनी दी है कि इस तरह की लापरवाही सामने आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें