फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: पड़ोसी से 35 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गेम के लिए थोड़ा-थोड़ा कर खाते से उड़ाए रुपये

Wed, 13 Aug 2025 05:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की साइबर थाना पुलिस ने पड़ोसी से 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिपांशु ने 14 हजार का लोन कराने के बहाने फोन में ऑनलाइन पेमेंट एप इनस्टॉल किया। ऑनलाइन वीडियो गेम के लिए थोड़ा-थोड़ा कर पड़ोसी के खाते से 35 लाख रुपये उसने उड़ाए।

विज्ञापन


साइबर ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित गुंजन कुमार गुप्ता के होश उड़ गए। पीड़ित की शिकायत के बाद बुलंदशहर साइबर थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एक लैपटॉप व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पैसे की बरामदगी के प्रयास जारी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पेमेंट एप का पासवर्ड अपने पास सुरक्षित कर पड़ोसी को साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें