फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: पाकिस्तान का झंडा फहराने का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर किया थाने का घेराव

Sun, 07 Aug 2022 09:07 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ककोड़ (बुलंदशहर)

सार

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को ग्राम प्रधान गजराज द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा झंडा वितरित किए जा रहे थे। इसी दौरान एक घर पर पाकिस्तान का झंडा देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे और नारेबाजी की।
विज्ञापन
घर के ऊपर लहराता हरा झंडा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लड़ूकी में पाकिस्तान का झंडा फहराने आरोप के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने थाने में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को ग्राम प्रधान गजराज द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा झंडा वितरित किए जा रहे थे। इसी दौरान एक घर पर पाकिस्तान का झंडा देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे और नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने मामले में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि आरोपी ने दुश्मन देश का झंडा अपने घर पर लगा रखा था। वहीं पुलिस इसे धार्मिक झंडा मानकर चल रही है।

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पाकिस्तान का झंडा सफेद और हरे रंग का होता है। लगाया गया झंडा केवल हरे रंग का था। फिलहाल झंडे को हटवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें