फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एआई से फोटो बनाकर वायरल करने, विरोध पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बेटी का एआई से फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री उनके साथ ही रहती है। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक निशांत अक्सर उनके घर के चक्कर लगाता था। 14 नवंबर को उनकी जानकारी में आया कि निशांत ने उनकी बेटी का एआई से फर्जी फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर एक फर्जी अकाउंट बनाकर अपलोड कर दी है। ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर प्रधान ने आरोपी पक्ष को बुलाकर समझौता करा दिया। आरोप है कि जब मां-बेटी अपने घर लौट आईं, तो कुछ देर बाद ही निशांत, शीशपाल, राजेंद्र, गौरव, विनय और संजू पत्नी शीशपाल ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। भविष्य में बेटी अन्य फोटो-वीडियो डालकर उसे बदनाम करने और शादी न होने देने की धमकी दी। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें