फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: बच्ची की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली; दरोगा भी घायल

Mon, 16 Nov 2026 08:56 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

गिरफ्तार आरोपी रवि पर सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में 7 नवंबर को एक बच्ची की हत्या करने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्ची की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं, आरोपी की फायरिंग में एक उपनिरीक्षक के बाएं हाथ में गोली लग गई, जबकि दूसरे उपनिरीक्षक के कान के पास से गोली निकल गई। घायल दरोगा और आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम को हत्या के मामले में वांछित आरोपी रवि कुमार के संबंध में सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य और अन्य सामग्री बरामद करने के लिए पुलिस टीम उसे बताए गए स्थान पर लेकर पहुंची।

इसी दौरान आरोपी ने पहले से छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी और पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। अचानक हुई फायरिंग में एक उपनिरीक्षक के बाएं हाथ में गोली लग गई, जबकि दूसरी गोली दूसरे उपनिरीक्षक के कान के पास से निकल गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी रवि कुमार के दोनों पैरों में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


7 नवंबर को बच्ची की हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार पुत्र राजू निवासी गांव कुंवरपुर तरौयन, थाना सौरिख, जिला कन्नौज पर सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में 7 नवंबर को एक बच्ची की हत्या करने का आरोप है। इस मामले में थाना सिकंदराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 1078/26 धारा 103(1), 238, 65(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

डबल बैरल तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का डबल बैरल तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें