फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर पिता पर ताना तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता पर तमंचा तान कर धमकी देने का मामला सामने आया है। तीन दिन पहले 18 मई को पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत की थी। उसी दिन दोपहर में उन्होंने पुलिस चौकी में छेड़छाड़ की तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी जब घर से बाहर निकलती है तो मोहल्ला निवासी उसका पीछा करता है और छेड़छाड़ करता है। इसके चलते पीड़ित ने अपनी बेटी का स्कूल जाना भी बंद करवा दिया है। इस संबंध में उन्होंने 18 मई की दोपहर संबंधित चौकी में शिकायत दी थी। उसी दिन शाम को जब वह पॉटरी सेंटर स्थित अपनी दुकान में कार्य कर रहे थे तो आरोपी युवक अपने छह अन्य साथियों के साथ वहां आ गया और उसने गाली-गलौज की। आरोपी ने धमकाते हुए तमंचे से हमला करने की कोशिश की। मौके पर एकत्र लोगों ने उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।




सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी सरताज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें