फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कमरे में पंखे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
चोला विवाहिता की मौत की सूचना पर जमा भीड़, मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह 45 वर्षीय महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति, देवर व अन्य ससुराल वालों हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद से ससुराल वाले लापता हैं।
विज्ञापन

थाना नरसेना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने तहरीर दी। बताया कि उनकी बहन की शादी 23 वर्ष पूर्व चोला क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति उनकी बहन को यह कहकर प्रताड़ित करता था, वह उसे पसंद नहीं है। उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है।
बुधवार सुबह उनकी दूसरी बहन को मोबाइल पर सूचना मिली कि उनकी बहन की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ बहन की ससुराल पहुंचे। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें