बुलंदशहर। कोतवाली देहात में गांव काहिरा निवासी इकबाल ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई वाहिद और अफजाल के साथ गांव के इमरान, सलमान, साहिब, नबिया, नदीम, नईम, आसिफ ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से दोनों भाईयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।