फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दोस्तों संग नहर में नहाने गया युवक डूबा

विज्ञापन
जहांगीरपुर स्थित नहर में डूबे युवक की तलाश करती फ़्लड पीएसी की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीरपुर। रखेड़ा गांव में बुधवार शाम को दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूब गया। दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस और अनूपशहर पीएसी के तैराक जवान लापता युवक की तलाश में जुटे हैं। बृहस्पतिवार शाम तक कोई जानकारी नहीं मिली थी।
गांव निवासी प्रमोद ने बताया कि उनका भाई पंकज (23) दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह वहीं रहता है। तीन दिन पहले वह गांव आया हुआ था।

बुधवार को पंकज और अर्जुन अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए थे। नहाते हुए पंकज तेज बहाव की चपेट में आ गया। वह नहर के बीचों बीच चला गया और नीचे डूबने लगा। साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उनका संपर्क छूट गया। उन्होंने शोर मचाकर मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास मौजूद तैराक आए, जिन्होंने पंकज की तलाश की। सूचना पर थाना जहांगीरपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।
जहांगीरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पंकज अपने दोस्तों संग नहर के पास शराब का सेवन कर रहा था। जब वह नहर में नहाने गया तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें