फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवारों को रौंदा, पुजारी समेत दो की मौत; पौधे लगाने मंदिर जा रहे थे राकेश

Wed, 06 May 2026 06:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

यह दर्दनाक घटना नेशनल हाईवे पर सिरोधन कट के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पुजारी राकेश मंदिर परिसर के लिए पौधे लेने जा रहे थे। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार ईका कार ने दो को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

पौधे लगाने जा रहे थे दोनों
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन निवासी रामबाड़ा जो बाजार माधोदास स्थित एक डेयरी पर मुनीम का काम करता था। बताया कि बुधवार दोपहर करीब 4 बजे वह मनेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित राकेश के साथ बाइक से मंदिर परिसर में पौधारोपण के लिए पौधे लेने गया था। वापस लौटते समय सिरोधन  कट के पास पीछे से तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

दो लोग गंभीर रूप से घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन और पुजारी पंडित राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की चपेट में पास में खड़े एटा निवासी आरिफ और अनूपशहर निवासी पवन व उसका बेटा भी आ गए, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल हायर सेंटर रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सचिन और पुजारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें