फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत दो की मौत; 20 घायल

Fri, 28 Aug 2026 08:19 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

यूपी के बुलंदशहर में खुर्जा एनएच 34 पर डंपर में पीछे से रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची समेत दो यात्रियों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार सात वर्षीय बच्ची राधिका और बबली (35) की मौत हो गई। इसके अलावा तीन बच्चे समेत करीब 20 लोग घायल हो गए। इसमें अधिकांश लोग रक्षा बंधन मनाने अपने घर और रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंच कर एडीएम अभिषेक सिंह, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। हरदोई गांव निवासी नीरज ने बताया कि वह दिल्ली में अपने चाचा रामनरेश के साथ मजदूरी करता है। जो रक्षा बंधन मनाने के लिए हरदोई जनपद के भरेपुर गांव जा रहे थे। 

इसके लिए उन्होंने कौशांबी डिपो से कानपुर जाने वाली फजलगंज डिपो की रोडवेज बस ली। यात्रियों की भीड़ के चलते अन्य कोई बस उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में बस में सवार होकर रवाना हो गए रोडवेज बस में करीब 70 से अधिक यात्री मौजूद थे। 
विज्ञापन

रात साढ़े 11 बजे चली बस सुबह एनएच 34 पर खुर्जा के बघराई कट पर पहुंची। तभी सामने मोड़ पर मुड़ रहे डंपर के पीछे बस टकरा गई। इसी के साथ यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
 

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को जटिया राजकीय चिकित्सालय, एमडी हॉस्पिटल और कैलाश अस्पताल पहुंचाया। 

 

बच्ची समेत दो की मौत
कैलाश अस्पताल में सात वर्षीय बच्ची राधिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपचार के दौरान बबली ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा मृतक बच्ची राधिका के पिता चंदन, मृतका बबली के पति नीरज उर्फ रिंकू, दो जुड़वां ढाई वर्षीय बेटी छोटू व बिट्टू, भाभी प्रवीण, भांजी निधि समेत 20 लोग घायल हो गए।

 

मौके पर आकर घटनास्थल का जायजा लिया गया और घायलों से भी बातचीत की। हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई है इसके अलावा अन्य लोग घायल हैं, जिनको उपचार के बाद घर भेजने की तैयारी की जा रही है। - अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात
 
विज्ञापन

घायलों की सूची
1. चंदन सिंह पुत्र किशन निवासी इटावा 
2. निशा पत्नी चंदन
3. निधि पुत्री रजनेश निवासी एटा नगला सेवा
4. प्रवीन देवी पत्नी रजनेश
6. अमित कुमार पुत्र बृजपाल निवासी मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद
6. संजय पुत्र अर्जुन निवासी करई रामपुर उन्नाव
7. सुशील कुमार पुत्री मुन्नीलाल निवासी साहयपुर थाना अचलगंज
8. सुनील पुत्र सतपाल निवासी एहका कटरा औरैया
9. सूरज पुत्र जागेश्वर निवासी बेहरा सातनपुर थाना 
10. विपिन कुमार निवासी छिबरामपुर कन्नौज
11. देवांश पुत्र चंदन उम्र 5
12. बबली पत्नी नीरज निवासी एटा
13. नीरज कुमार पुत्र उधम सिंह निवासी चकौटा अतरौली अलीगढ़
14. विचित्रा देवी पत्नी रूप सिंह निवासी तलकर नगला थाना डिवाई
15. अचलेश पुत्र रामवीर निवासी गहेतु निधौली कला एटा
16. रिंकू पुत्र पार्थ कपरेटा थाना पिलुआ एटा
17. रवीना निवासी किशनगढ़ 
18. नीरज निवासी हरदोई
19. रामनेरश निवासी ग्राम भरेपूर कोट सराय जिला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें