फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सोरखा के पास बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ताल बिबियाना निवासी अमित कुमार पुत्र मूंगाराम बृहस्पतिवार को बाइक से कहीं गया था। यहां से वह बृहस्पतिवार देर रात वापस गांव लौट रहा था। बताया गया कि जब वह अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोरखा के पास पहुंचा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चौकी प्रभारी ताल बिबियाना शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें